अमरावती में एक इंटीग्रेटेड जीनोमिक सॉल्यूशंस सेंटर स्थापित करने की घोषणा

प्रश्न -एस्ट्राजेनेका इंडिया के प्रस्तावित इंटीग्रेटेड जीनोमिक सॉल्यूशंस सेंटर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इस केंद्र की स्थापना आंध्र प्रदेश के अमरावती में की जाएगी।
  2. इसके लिए आंध्र प्रदेश सरकार और एस्ट्राजेनेका इंडिया के बीच समझौता-ज्ञापन हुआ है।
  3. यह केंद्र मुख्य रूप से संक्रामक रोगों के उपचार पर केंद्रित होगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 28 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश सरकार ने एस्ट्राजेनेका इंडिया के साथ के अमरावती में एक इंटीग्रेटेड जीनोमिक सॉल्यूशंस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य जीनोमिक मेडिसिन और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कैंसर की पहचान तथा उपचार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
  • प्रस्तावित परियोजना को रिलायंस समूह की कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज और स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्यूरे.एआई के सहयोग से लागू किया जाएगा।
  • इस पहल के माध्यम से देश का पहला एकीकृत सटीक ऑन्कोलॉजी कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।
  • यह कार्यक्रम मुख्य रूप से फेफड़े और स्तन कैंसर के रोगियों के लिए उन्नत जीनोमिक परीक्षण तथा बायोमार्कर विश्लेषण पर केंद्रित होगा।
  • इस केंद्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग और सटीक चिकित्सा जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
  • इन तकनीकों की सहायता से कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाने और रोगी की आनुवंशिक प्रोफाइल के आधार पर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • इस कार्यक्रम के तहत सरकारी अस्पतालों में फेफड़ों के कैंसर की शीघ्र पहचान के लिए एआई-संचालित एक्स-रे स्क्रीनिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी।
  • इससे कैंसर जांच की गुणवत्ता में सुधार, निदान प्रक्रिया में तेजी और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/ap-inks-pact-with-astrazeneca-to-set-up-genomic-solutions-centre-in-amaravati/article71276732.ece