अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2025

प्रश्न – अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत-मलेशिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. 5-18 दिसंबर, 2025 के मध्य इस अभ्यास का पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5 – 18 दिसंबर, 2025 के मध्य भारत-मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमऊ शक्ति-2025 का पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित गया।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय करना था।
  • इसमें भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्यतः डोगरा रेजिमेंट की टुकडि़यां ने किया।
  • जबकि मलेशियाई पक्ष का प्रतिनिधित्व रॉयल मलेशियाई सेना की 25 वीं बटालियन की टुकडि़याें ने किया।
  • दोनों पक्ष घेराबंदी, खोज और विध्‍वंस अभियानों, हेलीबोर्न अभियानों आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का अभ्यास किया ।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2199416&reg=3&lang=2