अभ्यास सी ड्रैगन‚ 2025

प्रश्न – अभ्यास सी ड्रैगन‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा संचालित एक सैन्याभ्यास है।
(2) यह अभ्यास 4-18 मार्च, 2025 के मध्य गुवाम के आयोजित हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों (d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4-18 मार्च, 2025 में बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) अभ्यास सी ड्रैगन (Exercise Sea Dragon)-2025 गुवाम तट (यूएसए) में संपन्न हुआ।
  • यह बहुरराष्ट्रीय नौसैन्य अभ्यास यूएस नेवी द्वारा आयोजित किया गया।
  • इसमें क्वाड (QUAD) देशों भारत‚ ऑस्ट्रेलिया‚ जापान तथा यूएसए के अतिरिक्त दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं ने भाग लिया।
  • यह अभ्यास वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cpf.navy.mil/Newsroom/News/Article/4125070/australia-india-japan-korea-and-the-us-complete-multinational-exercise-sea-drag

https://www.business-standard.com/external-affairs-defence-security/news/indian-navy-us-sea-dragon-2025-anti-submarine-warfare-explained-125032000802_1.html