प्रश्न – 19-20 नवंबर, 2025 को तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच-02/55 किस राज्य के समुद्र तट पर आयोजित किया गया ?
(a) महाराष्ट्र और गोवा (b) आंध्रप्रदेश और तेलंगाना
(c) गुजरात और गोवा (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19-20 नवंबर, 2025 को भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) द्वारा अभ्यास सागर कवच-02/25 महाराष्ट्र और गोवा के समुद्र तट पर आयोजित किया गया
- इस अभ्यास में एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल, मजबूत ऑपरेशनल तैयारी और समुद्री सुरक्षा की मुश्किलों से निपटने की मजबूत क्षमता प्रदर्शित की गई
- साथ ही राष्ट्र-विरोधी तत्वों (एएनई) द्वारा जरूरी तटीय संपदाओं को निशाना बनाने संबंधी खतरों को भी शामिल किया गया था।
- इस अभ्यास का उद्देश्य तटीय सुरक्षा, इमरजेंसी से निपटने, जरूरी तटीय जगहों पर हमलों को रोकने और बहु-स्तरीय (Multi-Layered) तटीय सुरक्षा नेटवर्क को और मजबूत करने हेतु हिस्सा लेने वाली सभी एजेंसियों की तैयारी का अंदाजा लगाना था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2192653®=3&lang=2
