अभ्यास मैत्री- 2025

प्रश्न – 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह भारत-मलेशिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2. इसका 14वां संस्करण 1-14 सितंबर‚ 2025 के मध्य उमरोई‚ मेघालय में किया जाएगा ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1-14 सितंबर‚ 2025 के मध्य भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास “मैत्री” का 14वां संस्करण उमरोई‚ मेघालय में आयोजित किया जाएगा
  • इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद-रोधी अभियानों में दोनों सेनाओं की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास में पैदल सेना के घटकों का संयुक्त प्रशिक्षण शामिल है।
  • दोनों पक्षों की टुकड़ियों में लगभग 50 से 76 सैनिक शामिल होते हैं।
  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत जंगल और शहरी वातावरण में संयुक्त उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के लिए अभियानों को अंजाम देने में संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाएगा
  • इस अभ्यास का 13वां संस्करण 1-15 जुलाई, 2024 के मध्य थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित किया गया था
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी
  • यह अभ्यास भारत और थाईलैंड में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य संयुक्त परिचालन कौशल में सुधार और रक्षा सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-thailand-joint-military-exercise-to-be-held-from-september-1-14/articleshow/123475301.cms?from=mdr

https://theprint.in/india/india-thailand-joint-military-exercise-to-be-held-from-september-1-14/2727607