प्रश्न – अभ्यास पिच ब्लैक से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास है
- इसका आयोजन 20 जुलाई से 7 अगस्त,2026 तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन, टिंडल और एम्बरली स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के ठिकानों पर किया जा रहा है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जुलाई से 7 अगस्त,2026 तक ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘अभ्यास पिच ब्लैक-2026’ का आयोजन किया जा रहा है
- इसका आयोजन उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन, टिंडल और एम्बरली स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के ठिकानों पर किया जा रहा है ।
- इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालनीयता बढ़ाना, लड़ाकू उड़ान कौशल को और बेहतर बनाना, पेशेवर संबंधों को मजबूत करना तथा दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को बढ़ावा देना है।
- इसमें भाग ले रहे भारतीय दल में चार राफेल लड़ाकू विमान, दो सी-17 परिवहन विमान और 120 से अधिक वायु सैनिक शामिल हैं।
- भारतीय वायु सेना के जवान विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के साथ संयुक्त प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।
- इस दौरान भारतीय वायु सेना हिंद-प्रशांत और यूरोप की वायु सेनाओं के साथ जटिल हवाई युद्ध अभ्यासों में भाग लेगी।
- ‘अभ्यास पिच ब्लैक’ रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स (RAAF) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास है।
- इसकी शुरूआत वर्ष 1981 में हुई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…