प्रश्न – अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह भारत और सयुंक्त अरब अमीरात के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
- इस अभ्यास का दूसरा संस्करण 18 – 30 दिसंबर, 2025 के मध्य से अबू धाबी, यूएई में किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 – 30 दिसंबर 2025 के मध्य भारत और सयुंक्त अरब अमीरात के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास
- डेजर्ट साइक्लोन-2025 का दूसरा संस्करण अबू धाबी, यूएई में किया जा रहा है
- इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी वातावरण में संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से भारतीय सेना और यूएई थल सेना के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है
- जिसमें संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे दोनों सेनाएं शांति स्थापना, आतंकवाद विरोधी और स्थिरता अभियानों के लिए एक साथ काम कर सकें।
- इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
- जबकि संयुक्त अरब अमीरात की थल सेना का प्रतिनिधित्व 53वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन द्वारा किया जा रहा है
- दोनों देशों के सैनिक संयुक्त रूप से लगभग दो सप्ताह तक सामरिक अभ्यासों की एक विस्तृत श्रृंखला पर प्रशिक्षण लेंगे, जिसमें शहरी क्षेत्रों में लड़ाई, हेलीकॉप्टर आधारित अभियान और विस्तृत मिशन योजना शामिल हैं।
- इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में अभियानों के संचालन के लिए यूएएस और काउंटर-यूएएस तकनीकों का एकीकरण किया जाएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2205178®=3&lang=2
