अभ्यास ‘गरुड़ 2025’

प्रश्न – अभ्यास ‘गरुड़ 2025’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारतीय वायु सेना और रूस की वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास है
  2. 16-27 नवंबर, 2025 के मध्य इस अभ्यास का आयोजन जैसलमेर,राजस्थान में किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 16 – 27 नवंबर, 2025 के मध्य भारतीय वायु सेना और फ्रांस की वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़ 2025’ के 8वे संस्करण का आयोजन फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में किया जा रहा है
  • इस अभ्यास का उद्देश्य एक वास्तविक प्रचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना, पारस्परिक शिक्षा को सक्षम बनाना और भारतीय वायुसेना और एफएएसएफ के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा देना है।
  • अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना का एसयू-30एमकेआई विमान, फ्रांस के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ जटिल कृत्रिम हवाई युद्ध परिदृश्यों में, हवा से हवा में युद्ध, वायु रक्षा और संयुक्त हमला अभियानों पर केंद्रित, प्रचालन करेगा।
  • यह अभ्यास दोनों वायु सेनाओं के बीच प्रोफेशनल बातचीत, प्रचालनगत ज्ञान के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर भी प्रदान करता है।
  • इसमें भारतीय वायु सेना की टुकड़ी एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान के साथ भाग ले रही है
  • इस अभ्यास के इंडक्शन और डी- इंडक्शन चरणों के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर III द्वारा एयरलिफ्ट सहायता प्रदान की जा रही है
  • जबकि भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों के रेंज और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए आईएल-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2190323

https://www.newsonair.gov.in/hi/indian-air-force-to-participate-in-the-8th-edition-of-bilateral-air-force-exercise-garuda-25-in-france