प्रश्न – अभ्यास गरुड़ शक्ति, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. यह भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास है
2. इस अभ्यास के 10वें संस्करण का आयोजन कोचीन में 3 दिसंबर – 12 दिसंबर, 2025 के मध्य गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 – 12 दिसंबर, 2025 के मध्य भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति, 2025 के 10वें संस्करण का आयोजन बकलोह,हिमाचल प्रदेश में किया गया।
- यह अभ्यास विशेष बलों के लिए निर्धारित अभियानों—जिनमें आतंकवाद-रोधी अभ्यास, हेलिबोर्न मिशन, कॉम्बैट शूटिंग, ड्रोन और Counter-UAS के उपयोग, तथा अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना शामिल हैं।
- यह द्विपक्षीय अभ्यास, जो दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित होता है, विशेष बलों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष अभियानों के माध्यम से अंतरसंचालनीयता (interoperability) और पारस्परिक समझ को मजबूत करने पर केंद्रित है।
- इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2012 में हुआ था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2198755®=3&lang=1
