अभ्यास खंज़र-2026

प्रश्न – अभ्यास खंज़र-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत और मंगोलिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. इसके 13वें संस्करण का आयोजन 4-17 फ़रवरी, 2026 के मध्य असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में किया जा रहा है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4-17 फ़रवरी, 2026 के मध्य भारत और किर्गिस्तान के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास खंज़र के 13वें संस्करण का आयोजन असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में किया जा रहा है
  • इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी समन्वय और परिचालन को बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र के आदेश के अंतर्गत शहरी युद्ध और आतंकावाद- रोधी अभियानों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • भारत की विशिष्ट पैराशूट रेजिमेंट और किर्गिस्तान की स्कॉर्पियन ब्रिगेड स्नाइपिंग, कक्ष घुसपैठ, भवन परिसमापन, पर्वतीय कौशल और विशेष आतंकवाद विरोधी अभ्यासों जैसे उन्नत कौशलों का अभ्यास करेंगी।
  • भारत और किर्गिस्तान वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित कर रहे हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D-2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2223244&reg=3&lang=2