अभ्यास खंजर-2025

प्रश्न – अभ्यास खंजर-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.यह भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण है
2.यह 10 – 23 मार्च 2025 तक जैसलमेर ,भारत में आयोजित किया गया
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा कथन सही है
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 – 23 मार्च, 2025 तक भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-2025 का 12वां संस्करण किर्गिस्तान में आयोजित किया गया
  • इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है।
  • एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है,जो दोनों देशों के बीच बारी – बारी से आयोजित होता है
  • इसका पिछला अभ्यास जनवरी, 2024 में भारत में किया गया था।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी
  • इसमें भारतीय टुकडी का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों ने किया।
  • जबकि किर्गिज़स्तान दल का प्रतिनिधित्व किर्गिज़ स्कॉर्पियन ब्रिगेड ने किया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2109612