अभ्यास कोमोडो, 2025

प्रश्न – अभ्यास कोमोडो, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. यह इंडोनेशियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है
2. भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान ने इसमें भाग लिया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15-22 फ़रवरी, 2025 के मध्य इंडोनेशियाई नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास कोमोडो, 2025 का आयोजन बाली में किया गया
  • इसका उद्देश्य समुद्री सहभागिता व क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है।
  • भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान ने इसमें भाग लिया
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की नियमित भागीदारी, क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) को बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
  • इसके अलावा ,आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान 15 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 तक बाली में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) 2025 भाग लिया
  • इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू, एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक आयोजन है, जिसकी समीक्षा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति द्वारा की गयी और इसमें विभिन्न देशों के नौसैनिक बल भाग लिये ।
  • इस अवधि के दौरान, भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी और सामरिक खेल गतिविधियों सहित विभिन्न उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लिये
  • इसके अतिरिक्त, चालक दल बहुराष्ट्रीय गतिविधियों में शामिल हुए जैसे सिटी परेड, छोटे कछुओं को छोड़ना, मूंगा और मैंग्रोव वृक्षारोपण तथा समुद्र तट की सफाई करना, जो पर्यावरण संरक्षण एवं समुद्री सहयोग के प्रति वचनबद्धता को उजागर करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cpf.navy.mil/Newsroom/News/Article/4069031/us-navy-joins-multilateral-naval-exercise-komodo-in-indonesia

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2103820