प्रश्न – अभ्यास काकाडू- 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.यह रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय समुद्रीय अभ्यास है।
2.इसका 17वां संस्करण 2-31 मार्च, 2026 के मध्य ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2-31 मार्च, 2026 के मध्य रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय समुद्रीय अभ्यास ‘काकाडू- 2026’ के 17वें संस्करण ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ
- वर्ष 2026 में इसका अभ्यास क्षेत्र डार्विन से केर्न्स तक के समुद्री क्षेत्रों और पूर्वी तट के साथ न्यू साउथ वेल्स के जर्विस बे तक विस्तारित किया गया था
- यह रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी की प्रमुख बहुराष्ट्रीय समुद्री सहभागिता गतिविधि है।
- यह हर दो वर्ष में आयोजित की जाती है
- इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना, पारस्परिक संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारियों का निर्माण करना है।
- यह अभ्यास ऑस्ट्रेलिया और उसके क्षेत्रीय साझेदारों के लिए संयुक्त बहुराष्ट्रीय समुद्री गतिविधियों का संचालन करने का अवसर प्रदान करती है, जिसमें कानून-व्यवस्था से जुड़े अभियानों से लेकर उच्च स्तर के युद्ध अभ्यास तक शामिल हैं।
- इसमें भारतीय नौसेना का फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरी ने भाग लिया
- इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…