प्रश्न-अबुधाबी ग्रैंड प्रिक्स-2015 का खिताब किसने जीता है?
(a) निको रोसबर्ग
(b) सबैस्टियन वेट्टल
(c) लुईस हैमिल्टन
(d) फिलिप मासा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- फार्मूला वन सत्र, 2015 की शुरूआत 15 मार्च, 2015 को ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स से हुई तथा इसका समापन 29 नवंबर, 2015 को अबुधाबी ग्रैंड प्रिक्स (सत्र 2015 की 19वीं व अंतिम रेस) से हुआ।
- 29 नवंबर, 2015 को अबुधाबी में संपन्न प्रतियोगिता में मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग (जर्मनी) ने 1 घंटा, 38 मिनट, 30.175 सेकेंड में रेस पूरा कर खिताब जीता।
- जबकि मर्सिडीज चालक लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन) तथा फेरारी चालक किमी राइकोनन (फिनलैंड) ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- ध्यातव्य है कि निको रोसबर्ग ने सत्र 2015 का यह 6वां जबकि कुल 14वां फार्मूला वन रेस का खिताब जीता है।
- उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर, 2015 को टेक्सॉस में संपन्न अमेरिकी ग्रैंड प्रिक्स विजेता लुईस हैमिल्टन ने विश्व चालक चैंपियनशिप-2015 (WDC-2015) का खिताब पहले ही अपने नाम कर लिया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/races/2015/Abu_Dhabi.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/results/2015-race-results/2015-abu-dhabi-results/race.html
http://www.bbc.com/sport/formula1/34958463
http://www.bbc.com/sport/formula1/2015/results