प्रश्न – जनवरी, 2025 में नाइजर अफ्रीकी क्षेत्र में ऑन्कोसेरसियासिस (Onchocerciasis) को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर से पहले, ऑन्कोसेरसियासिस के उन्मूलन की उपलब्धि हासिल करने वाले कौन से देश थे?
(a) कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, मैक्सिको
(b) ब्राजील, यमन, मैक्सिको, इक्वाडोर
(c) यमन, कोलंबिया, ग्वाटेमाला, उगांडा
(d) भारत, मैक्सिको, कोलंबिया, ग्वाटेमाला
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जनवरी, 2025 को नाइजर अफ्रीकी क्षेत्र में ऑन्कोसेरसियासिस (Onchocerciasis) को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नाइजर को ऑन्कोसेरसियासिस (Onchocerciasis) उन्मूलन के लिए मान्यता प्रदान की।
- साथ ही वह विश्व में इस परजीवी बीमारी के प्रसारण को रोकने वाला पाँचवां देश भी बन गया है।
- नाइजर से पहले इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अन्य देशों में कोलंबिया (2013), इक्वाडोर (2014), ग्वाटेमाला (2016) और मैक्सिको (2015) शामिल हैं।
- ऑन्कोसेरसियासिस नाइजर में खत्म किया गया दूसरा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग है।
- इस देश को 2013 में ड्रैकुनकुलियासिस (गिनी-वर्म रोग) संचरण से मुक्त प्रमाणित किया गया था।
- ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस (River Blindness) के रूप में जाना जाता है।
- यह एक परजीवी रोग है और ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है।
- यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के क्षेत्रों में पाए जाने वाले संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
- यह रोग मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रीका और यमन में ग्रामीण आबादी को प्रभावित करता है, जबकि लैटिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में छोटे स्थानिक क्षेत्र पाए जाते हैं।
- WHO के अफ्रीकी क्षेत्र में, 21 देशों ने कम से कम एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग को समाप्त किया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…