प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. 13 से 18 अप्रैल 2025 तक अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता (AIKEYME) ,2025 बहुपक्षीय अभ्यास तंजानिया के दार-एस-सलाम में किया गया
2. इसमें कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ सह-मेजबान भारत व तंजानिया ने भी भाग लिया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 से 18 अप्रैल 2025 तक अफ्रीका भारत महत्वपूर्ण समुद्री सहभागिता (AIKEYME) ,2025 बहुपक्षीय अभ्यास तंजानिया के दार-एस-सलाम में किया गया
- यह अफ्रीका और भारत के मध्य प्रमुख समुद्री सहयोग के पैमाने पर आयोजित होने वाला बहुपक्षीय अभ्यास है।
- इसमें कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ सह-मेजबान भारत व तंजानिया ने भी भाग लिया
- इसमें भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस चेन्नई (डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस केसरी [लैंडिंग शिप टैंक (विशाल)] ने भाग लिया
- आईएनएस चेन्नई पर औपचारिक गार्ड परेड भी की गई, जिसमें तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना बैंड ने एक स्वर में दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गये।
- बंदरगाह चरण के दौरान निर्धारित की गई गतिविधियों में टेबल टॉप और कमांड पोस्ट अभ्यास शामिल हैं, जो समुद्री डकैती रोधी अभियानों तथा सूचना साझा करने पर केंद्रित रहे
- समुद्री चरण 16 से 18 अप्रैल 2025 तक चला और इसमें भाग लेने वाले देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को विस्तार देने पर ध्यान केंद्रित किया गया
- इस अभ्यास का उद्देश्य आम क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों के लिए सहयोगात्मक समाधान विकसित करना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2121521
https://www.newsonair.gov.in/multilateral-naval-exercise-aikeyme-2025-to-begin-tomorrow-in-tanzania
