‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’योजना

प्रश्न – ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इसकी घोषणा 24 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने की।
  2. इसके पहले चरण में पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष तीन निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  3. इसका क्रियान्वयन जनवरी 2027 में पोंगल पर्व से प्रारंभ किया जाएगा।
  4. योजना पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय होने का अनुमान है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2  (b) केवल 2, 3 और 4
    (c) केवल 1, 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिला परिवार-प्रमुखों को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’योजना की घोषणा की है।
  • इस योजना के पहले चरण में पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष तीन निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इसका क्रियान्वयन पोंगल पर्व, जनवरी 2027 से प्रारंभ किया जाएगा।
  • योजना के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये वार्षिक व्यय का अनुमान है।
  • इससे राज्य के लगभग 1.30 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।
  • इस योजना में 2.5 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे एवं सीमांत किसानों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के परिवारों को शामिल किया जाएगा।
  • लाभार्थी द्वारा सिलेंडर बुक कराने और उसकी आपूर्ति होने के बाद उसकी कीमत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से महिला परिवार-प्रमुख के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • इस योजना का उद्देश्य रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2026/netherlands