प्रश्न – 12-13 अगस्त, 2025 को “अनुसंधान एवं विकास सुगमता (R&D)” पर पांचवीं परामर्श बैठक-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) अहमदाबाद (d) जयपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12-13 अगस्त, 2025 को नीति आयोग द्वारा “अनुसंधान एवं विकास सुगमता (R&D)” पर पांचवीं परामर्श बैठक-2025 अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित हुई
- इस बैठक का उद्देश्य प्रक्रियात्मक बाधाओं को कम करने, ज्ञान संसाधनों तक पहुँच बढ़ाने, संस्थागत प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने, अनुवादात्मक अनुसंधान पर अधिक ज़ोर देने और देश में अनुसंधान एवं विकास के लिए एक अधिक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने पर आम सहमति बनाना था।
- इसमें 110 से अधिक प्रतिभागियों, शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों के प्रमुखों और नीति निर्माताओं ने भारत के अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2156261
https://impressivetimes.com/business/niti-aayog-fifth-consultative-meeting-ease-of-doing-rnd/
