प्रश्न – जनवरी‚ 2024 में उद्घाटित अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 12 जनवरी‚ 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीं मुंबई में इस सेतु का उद्घाटन किया।
(b) इस पुल की निर्माण लागत 17810 करोड़ रुपये से अधिक है।
(c) 6 लेन वाले इस पुल की लंबाई लगभग 21.8 किमी. है।
(d) यह पुल भारत का दूसरा सबसे लंबा पुल है।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- यह पुल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवीं मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवीं मंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तीव्र कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
- इस पुल से मुंबई से पुणे‚ गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय में कमी आएगी।
- इसमें मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के मध्य कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।
- उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9.15 किमी. लंबा भूपेन हजारिका सेतु (ढोला-सदिया पुल) भारत का सबसे लंबा पुल था।
- भूपेन हजारिका सेतु ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बनाया गया है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…