अटल इनोवेशन मिशन के नए मिशन निदेशक

प्रश्न – जुलाई ,2025 में किसने अटल इनोवेशन मिशन के नए मिशन निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) राजीव कुमार (b) अजय सेठ
(c) दीपक बागला (d) नवीन कुमार
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जुलाई, 2025 में दीपक बागला ने नीति आयोग के तहत अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के नए मिशन निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • इससे पहले, वह भारत सरकार की राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेंसी, इन्वेस्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रह चुके हैं।
  • अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के बारे में –
  • यह भारत सरकार की प्रमुख पहल है, जिसे निति आयोग द्वारा वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था ।
  • इसका उद्देश्य देश में सृजनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता का सकारात्मक वातावरण बनाना है
  • प्रमुख कार्यक्रम
  • 1. अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL)
    • माध्यमिक स्कूलों में (कक्षा 6–12 तक) स्थापित प्रयोगशालाएँ
    • उपकरण: 3D प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, IoT डिवाइस, आदि
    • उद्देश्य: रचनात्‍मक सोच, डिज़ाइन सोच, और व्यापक तकनीकी कौशल का विकास
    • अब तक 10,000+ ATL हस्तांतरित, 1.1 करोड़ से अधिक छात्रों तक पहुँचा
  • 2. अटल इन्क्यूबेशन केंद्र (AICs)
    • यूनिवर्सिटी, संस्थान या निजी निकायों द्वारा संचालित इनिक्यूबेटर
    • प्रारंभिक स्टार्टअप्स के लिए मेंटर शिप, नेटवर्किंग, सह कार्य स्थान, तथा वित्तीय सहायता
    • अब तक लगभग 72 AICs बन चुके, 3,500+ स्टार्टअप्स को समर्थन मिला और लगभग 32,000 नौकरियाँ सृजित हुईं
  • 3. अटल सामुदायिक नवाचार केंद्र (ACICs)
    • टियर 2/3 शहरों, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा
    • AIM द्वारा ₹2.5 करोड़ तक वित्तीय सहायता, साझेदार संस्थानों से समान या अधिक को फंडिंग की अपेक्षा
    • अब तक लगभग 14 ACIC स्थापित हो चुके हैं

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/industry/indl-goods/svs/engineering/from-linear-to-circular-how-low-friction-design-accelerates-sustainable-manufacturing/articleshow/122994915.cms

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2146511