प्रश्न – अजेय वारियर-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह भारत और जापान के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
- इस अभ्यास का 8वां संस्करण 17-30 नवंबर, 2025 के मध्य राजस्थान स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) .1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 – 30 नवंबर, 2025 के मध्य भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर-2025 का 8वां संस्करण राजस्थान स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है
- इस अभ्यास में 240 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं, जिसमें भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना – दोनों का समान प्रतिनिधित्व है।
- भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजिमेंट के जवान कर रहे हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के मैंडेट के तहत आयोजित इस अभ्यास का फोकस अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर है।
- इस अभ्यास की शुरुअात वर्ष 2011 में हुई थी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
