अज़रबैजान और आर्मेनिया में समझौता

प्रश्न – 8 अगस्त, 2025 को अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच हुए शांति समझौते के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह समझौता व्हाइट हाउस में हस्ताक्षरित हुआ।
(b) इस समझौते से नागोर्नो-काराबाख को लेकर दशकों पुराना संघर्ष समाप्त हुआ।
(c) यह समझौता अमेरिकी विदेश मंत्री की उपस्थिति में हुआ।
(d) इस समझौते से दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख परिवहन मार्ग पुन; खुलेंगे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अगस्त, 2025 को अज़रबैजान और आर्मेनिया के नेताओं ने दशकों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौते से विवादित नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर दशकों से चली आ रही दुश्मनी का औपचारिक अंत हो गया।
  • यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस समझौते से दोनों देशों के बीच कुछ प्रमुख परिवहन मार्ग पुनः खुलेंगे और क्षेत्र में अमेरिकी प्रभाव बढ़ेगा।
  • वर्ष 1980 और वर्ष 1990 के दशक में अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर लड़ाई हुई थी, जो अजरबैजान में अर्मेनियाई मूल का एक क्षेत्र है और उसके बाद से हिंसा बढ़ती रही है।
  • इस समझौते के अंतर्गत आर्मेनिया और अजरबैजान ने “हमेशा के लिए” सभी लड़ाई बंद करने के साथ-साथ यात्रा, व्यापार और राजनयिक संबंधों को खोलने का वादा किया है।
  • इस समझौते के तहत अमेरिका एक प्रमुख पारगमन गलियारे के निर्माण में भी मदद करेगा, जिसका नाम ‘अंतरराष्ट्रीय शांति और समृद्धि के लिए ट्रम्प रूट’ रखा जाएगा।
  • यह मार्ग अज़रबैजान और उसके स्वायत्त नखचिवान एक्सक्लेव को जोड़ेगा, जो अर्मेनियाई क्षेत्र से अलग होते हैं।
  • हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वयं इस संघर्ष में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।
  • अलीयेव और पशिनियन द्वारा हस्ताक्षरित अंतिम समझौता पुतिन द्वारा ही तैयार किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/leaders-of-armenia-and-azerbaijan-shake-hands-as-they-join-trump-sign-agreement-at-peace-summit/article69912413.ece

https://www.theguardian.com/world/2025/aug/09/azerbaijan-and-armenia-sign-peace-deal-at-white-house-that-creates-a-trump-route-in-region