अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 6 अगस्त ‚2026 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया।
(2) यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अगस्त ‚2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से ‘अग्नि-4’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
  • भारतीय सेना की सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command-SFC) द्वारा इसका सफल परीक्षण किया गया।
  • अग्नि-4 मिसाइल के बारे में —
  • यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन तथा निर्मित किया गया।
  • लगभग 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी यह एक द्विचरणीय मिसाइल है।
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • इसकी मारक क्षमता 4000 किमी. है।
  • यह अपने साथ लगभग 1000 किग्रा. का युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2052666&reg=48&lang=2