अग्निवीरों को आरक्षण और नौकरी देने वाला पहला राज्य

अग्निवीरों को आरक्षण और नौकरी देने वाला पहला राज्य

प्रश्न – 6 अप्रैल, 2025 को हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की?
(a) 10% (b) 15%
(c) 20% (d) 25%
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अप्रैल, 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की है।
  • सेना में सेवा की अवधि के उपरांत अग्निवीरों को पुलिस की भर्ती में आरक्षण और नौकरी देने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य बन गया है।
  • वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और खनन गार्ड की नौकरी में भी अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
  • अग्निवीर सेना की सेवा अवधि के बाद हरियाणा में नौकरी पा सकेंगे, इसको लेकर उनके लिए अलग से पोर्टल बनाया जाएगा, जिस पर वे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसके बाद उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरियों में वरीयता दी जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/cities/chandigarh/agniveers-to-get-20-quota-in-haryana-police-cm-nayab-singh-saini-9928866

https://www.business-standard.com/external-affairs-defence-security/news/agniveers-will-get-20-quota-in-state-police-recruitment-haryana-cm-saini-125040600629_1.html

https://www.ptinews.com/story/national/agniveers-will-get-20-pc-reservation-in-state-police-recruitment-haryana-cm-saini/2440283