अगरवुड मूल्य श्रृंखला विकास योजना

प्रश्न – 24 जनवरी, 2026 को त्रिपुरा के उत्तर फुलकाबारी में80 करोड़ रुपये की अगरवुड (Agarwood) मूल्य श्रृंखला विकास योजना की आधारशिला किसके द्वारा रखी गई?
(a) किरण रिजिजू (b) ज्योतिरादित्य सिंंधिया
(c) सर्बानंद सोनोवाल (d) पेमाखांडू
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जनवरी, 2026 को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा के उत्तर फुलकाबारी में 80 करोड़ रुपये की अगरवुड मूल्य श्रृंखला विकास योजना की आधारशिला रखी।
  • भारत की अगरवुड उत्पादन क्षमता मुख्य रूप से त्रिपुरा और असम में केंद्रित है।
  • इस योजना का उद्देश्य दोनों राज्यों की क्षमताओं को नई ऊर्जा प्रदान करना है।
  • यह योजना किसानों के खेतों में लगे पेड़ों से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली इत्र की बोतलों तक, अगरवुड की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत दो केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (Central Processing Centres–CPCs) स्थापित किए जाने का प्रावधान है,एक गोलाघाट (असम) में तथा दूसरा त्रिपुरा में।
  • ये केंद्र कृषि उत्पादों के व्यापक प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन को सक्षम बनाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित एवं पूर्ण मूल्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।
  • भारत में वर्तमान में लगभग 15 करोड़ अगरवुड के पेड़ हैं, जिनमें से लगभग 90% पूर्वोत्तर राज्यों में हैं।
  • इस योजना के माध्यम से त्रिपुरा की उत्पादन क्षमता में 50% तक की वृद्धि होने की उम्मीद है।
  • केंद्रीय मंत्री के अनुसार अगले 3-4 वर्षों में अकेले त्रिपुरा के अगरवुड बाजार में 2,000 करोड़ रुपए के वार्षिक कारोबार की क्षमता विकसित होने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218378&reg=3&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *