प्रश्न – – कर्नाटक सरकार की ‘संध्या किरण’ (Sandhya Kiran) योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए एक अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना है।
- यह योजना 70 वर्ष से कम आयु के राज्य सरकार के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को कवर करेगी।
- प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा फैमिली फ्लोटर आधार पर प्रदान की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 अगस्त, 2026 को कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए ‘संध्या किरण’ (Sandhya Kiran) नामक अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना को मंजूरी प्रदान की।
- इस योजना का उद्देश्य सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण तथा किफायती स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
- यह योजना 70 वर्ष से कम आयु के राज्य सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों तथा पात्र आश्रितों को कवर करेगी।
- प्रारंभिक चरण में लगभग 4.93 लाख लाभार्थियों को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य है।
- प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा फैमिली फ्लोटर आधार पर मिलेगी।
- इसमें सूचीबद्ध अस्पतालों में द्वितीयक, तृतीयक और आपातकालीन चिकित्सा उपचार शामिल होंगे।
- इस योजना को आयुष्मान भारत–आरोग्य कर्नाटक (AB-ArK) के नियमों के अंतर्गत तैयार किया गया है।
- सेवा-पेंशनभोगी अपने मूल पेंशन का 1.25%, जबकि पारिवारिक पेंशनभोगी मूल पारिवारिक पेंशन का 0.75% योगदान करेंगे।
- उपचार व्यय में 70% लाभार्थी अंश तथा 30% राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- इस योजना का क्रियान्वयन सुवर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट (SAST) द्वारा AB-ArK प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…