प्रश्न – 3 मई 2025 को कौन-सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance – ISA) का 123वां सदस्य बना है?
(a) रवांडा (b) केन्या
(c) अंगोला (d) नाइजीरिया
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 मई, 2025 को अंगोला ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इसी के साथ अंगोला आईएसए का 123वां सदस्य देश बन गया है।
- यह ऐतिहासिक कदम अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंकाल्वेस लोरेन्सो की भारत यात्रा के दौरान उठाया गया।
- इस वर्ष भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगाँठ मना रहे हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने अंगोला को 200 मिलियन डॉलर की रक्षा ऋण रेखा देने की घोषणा की।
- इसके अलावा, दोनों देश नए खोजे गए तेल क्षेत्रों के विकास और नई रिफाइनरियों की स्थापना में सहयोग करेंगे, जिनमें तटीय (ऑनशोर) और समुद्री (ऑफशोर) परियोजनाएं शामिल हैं।
- आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार और अंगोला गणराज्य की सरकार के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- कृषि के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार और अंगोला गणराज्य की सरकार के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- वर्ष 2025-29 की अवधि के लिए संस्कृति के क्षेत्र में भारत सरकार और अंगोला गणराज्य की सरकार के बीच सहयोग कार्यक्रम हेतु सहमति बनी।
- भारत सरकार ने रक्षा खरीद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण के अंगोलन के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
