अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस

प्रश्न – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस कब मनाया गया ?
(a) 3 मई (b) 1 मई
(c) 6 मई (d) 9 मई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 मई,2026 को अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाया गया
  • इस दिवस के अवसर पर, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने ‘रन फॉर सन’ मैराथन का आयोजन किया
  • ‘रन फॉर सन’ कार्यक्रम में नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 2 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित की गई
  • इस कार्यक्रम में 1,50,000 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता और पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (पीएम-एसजीएमबीवाई) के अंतर्गत हुई परिवर्तनकारी प्रगति का उत्‍सव मनाया गया
  • जिसके अंतर्गत 30 लाख सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन किए गए हैं, जिनमें से अप्रैल 2026 में एक महीने में सबसे अधिक 2.7 लाख इंस्टॉलेशन पूरे हुए, जिससे देश भर में 45 लाख से अधिक घरों को रूफटॉप सोलर का लाभ मिला है।
  • इस वर्ष 31 मार्च तक, भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 150 गीगावाट हो गई है, जो 2014 में मात्र 2.82 गीगावाट थी – बारह वर्षों में 53 गुना वृद्धि।
  • अकेले अंतिम 50 गीगावाट क्षमता मात्र 15 महीनों में जोड़ी गई, जो हमारे इतिहास में सबसे तेज़ वृद्धि है।
  • भारत की स्थापित विद्युत क्षमता का लगभग 50 प्रतिशत अब गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से आता है
  • यह लक्ष्य 2030 की समयसीमा से काफी पहले हासिल कर लिया गया है, जो स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2257630&reg=3&lang=2