अंतर्राष्ट्रीय रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता (IREC), 2025

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता (IREC), 2025 के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) न्यू होराइजन्स ट्रॉफी, 2025 सिडनी विश्वविद्यालय की टीम 704 ने जीती।
(b) पेलोड चैलेंज में पहला स्थान मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) ने प्राप्त किया।
(c) 30K SRAD सॉलिड मोटर श्रेणी में प्रथम स्थान वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुआ।
(d) 9 – 14 जून, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता (IREC), 2025 मिडलैंड, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 – 14 जून, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता (IREC), 2025 मिडलैंड, टेक्सास, संयुक्‍त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई।
  • इसका आयोजन एक्सपेरिमेंटल साउंडिंग रॉकेट एसोसिएशन (ESRA) द्वारा किया गया।
  • इसमें विश्वभर के 22 देशों से 143 से अधिक छात्र दल एवं विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया।
  • इस प्रतियोगिता में 10,000 फीट, 30,000 फीट और 45,000 फीट श्रेणियों में रॉकेट लॉन्च किए गए, जिन्हें अभियांत्रिकी डिज़ाइन, सुरक्षा, ऊंचाई और मिशन उद्देश्यों के आधार पर आंका गया।
  • न्यू होराइजन्स ट्रॉफी,2025
  • विजेता – टीम 704 | सिडनी विश्वविद्यालय
  • उपविजेता – टीम 184 | वर्जीनिया विश्वविद्यालय
    ० जिम फुरफानो तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार:
  • विजेता – टीम 703 | मोनाश विश्वविद्यालय
  • उपविजेता – टीम 704 | सिडनी विश्वविद्यालय
    ० डॉ. गिल मूर नवाचार पुरस्कार (अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) द्वारा)
  • विजेता – टीम 146 | रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • उपविजेता – टीम 312 | टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी
    ० चार्ल्स हॉल्ट मॉडलिंग एवं सिमुलेशन पुरस्कार
  • विजेता – टीम 144 | रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • उपविजेता – टीम 704 | सिडनी विश्वविद्यालय
    ० फ्लाइट डायनेमिक्स के लिए जेम्स बैरोमैन पुरस्कार
  • विजेता – टीम 129 | इस्तांबुल तकनीकी विश्वविद्यालय
  • उपविजेता – टीम 158 | तुलसा विश्वविद्यालय
    ० खेल भावना पुरस्कार
  • विजेता – टीम 401 | सांता कैटरीना संघीय विश्वविद्यालय
    ० नैन्सी स्क्वायर्स टीम स्पिरीट पुरस्कार
  • विजेता – टीम 310 | रियो डी जेनेरो स्टेट यूनिवर्सिटी
  • उपविजेता – टीम 701 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
    ० वर्ग अनुसार विजेता (SRAD/COTS) –
    ० 10K COTS
  • प्रथम स्थान – टीम 184 | वर्जीनिया विश्वविद्यालय
  • द्वितीय स्थान – टीम 129 | इस्तांबुल तकनीकी विश्वविद्यालय
  • तीसरा स्थान – टीम 112 | क्लेम्सन विश्वविद्यालय
    ० 30K COTS
  • प्रथम स्थान – टीम 208 | मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी
  • द्वितीय स्थान – टीम 218 | एल पासो में टेक्सास विश्वविद्यालय
  • तीसरा स्थान – टीम 204 | चुललोंगकोर्न विश्वविद्यालय
    ० स्पेस डायनेमिक्स लेबोरेटरी द्वारा प्रायोजित पेलोड चैलेंज
  • पहला स्थान (1000 डॉलर) – टीम 221 | ह्यूस्टन विश्वविद्यालय
  • दूसरा स्थान (750 डॉलर) – टीम 207 | मनिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान
  • तीसरा स्थान (500 डॉलर ) – टीम 130 | इस्तांबुल विश्वविद्यालय सेराहपासा
  • मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) के अंतर्गत आने वाले मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की एक टीम ने अंतरराष्ट्रीय रॉकेट इंजीनियरिंग प्रतियोगिता 2025 (International Rocket Engineering Competition 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए SDL पेलोड चैलेंज श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुल 138 टीमों में से MIT की टीम ने फ्लाइट सेफ्टी रिव्यू (FSR) परीक्षण को सफलतापूर्वक पास किया और इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का परचम लहराया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.herox.com/IREC2025/faq

https://www.soundingrocket.org/news1