प्रश्न – 15 अक्टूबर ,2025 को कौन वर्ष 2025-2029 की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) प्रजाति अस्तित्व आयोग (SSC) के नए अध्यक्ष चुने गए?
(a) विवेक मेनन (b) राजीव पाठक
(c) दीपक कुमार (d) राजेश कुमार
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अक्टूबर, 2025 को प्रसिद्ध वन्यजीव संरक्षणविद् विवेक मेनन वर्ष 2025-2029 की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) प्रजाति अस्तित्व आयोग (Splcies Survival Commission -SSC) के नए अध्यक्ष चुने गए
- वे इस आयोग के पहले एशियाई अध्यक्ष बने
- आईयूसीएन प्रजाति अस्तित्व आयोग (आईयूसीएन एसएससी) के बारे में –
- यह अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) के छह आयोगों में से एक है।
- आईयूसीएन के छह आयोगों में सबसे बड़ा, प्रजाति अस्तित्व आयोग, एक विज्ञान-संचालित नेटवर्क है जिसमें 9,000 स्वयंसेवी विशेषज्ञ शामिल हैं जो 160 से अधिक विशेषज्ञ समूहों में कार्यरत हैं
- जिनमें 17 अकशेरुकी समूह, रेड लिस्ट प्राधिकरण और टास्क फोर्स शामिल हैं।
- इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्जरलैंड में है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…