अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला, 2025

प्रश्न 22-26 जनवरी, 2025 के मध्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला (FITUR), 2025 कहां आयोजित होगा?
(a) टोक्यो (b) मेड्रिड
(c) नई दिल्ली (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22-26 जनवरी, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला (FITUR), 2025 मेड्रिड,स्पेन में आयोजित होगा
  • उत्तर प्रदेश सरकार इस मेले में महाकुंभ का प्रचार करेगी।
  • इसमें महाकुंभ को सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा और इसके आध्यात्मिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व पर बल दिया जाएगा।
  • इस भव्य कार्यक्रम के लिए दुनिया भर के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और उत्तर प्रदेश के अन्य पर्यटन आकर्षणों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • पर्यटन मेले में महाकुंभ और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के लिए भव्य मंडप बनाए जाएंगे।
  • मेजबान देशों और पड़ोसी क्षेत्रों के टूर ऑपरेटरों सहित पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क भी स्थापित किया जाएगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cities/lucknow-news/mahakumbh-2025-to-be-showcased-at-tourism-fairs-in-spain-germany-101736018194416.html

https://pib.gov.in/FeaturesDeatils.aspx?NoteId=153632&ModuleId=2&reg=3&lang=1