प्रश्न – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्लाउडेड लेपर्ड दिवस कब मनाया गया?
(a) 4 अगस्त (b) 5 अगस्त
(c) 2 अगस्त (d) 8 अगस्त
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अगस्त, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय क्लाउडेड लेपर्ड दिवस (International Clouded Leopard Day) मनाया गया
- उद्देश्य – इस दुर्लभ जंगली बिल्ली के संरक्षण, अनूठी विशेषताओं और सुरक्षा के प्रति वैश्विक जागरूकता बढाना
- इसकी स्थापना 2018 में ब्रिटेन के हॉलेट्स वाइल्ड एनिमल पार्क में एस्पिनॉल फाउंडेशन द्वारा की गई थी ।
- यह दिवस वनों की कटाई और वन्यजीवों के अवैध व्यापार जैसे खतरों पर प्रकाश डालता है।
- इस दिवस के अवसर पर, भारत ने नवगठित बादलदार चीता संरक्षण कार्य योजना (सीएपी) के माध्यम से एशिया की सबसे दुर्लभ चीतों में से एक इस चीते के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
- भारत सरकार-जीईएफ-यूएनडीपी की पहल के तहत तैयार की गई यह कार्य योजना, जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 91वीं बैठक के दौरान जारी की गई।
- यह कार्य योजना इस नस्ल के संरक्षण के लिए इनके आवासों को सुरक्षित करने, वन संपर्क को बहाल करने, वैज्ञानिक निगरानी को दुरूस्त करने और स्थानीय समुदायों को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने हेतु एक व्यापक ढांचा प्रदान करती है।
- इस कार्य योजना का एक प्रमुख घटक पूर्वोत्तर भारत में 14 प्राथमिकता प्राप्त संरक्षण क्षेत्रों की पहचान करना है, साथ ही वन आवासों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए भू-भागीय आवास बहाली और गलियारा संरक्षण करना है।
- मेघालय ने अपने राज्य पशु के संरक्षण के लिए समर्पित कार्यक्रम मिशन क्लाउडेड लेपर्ड की शुरुआत की है। इस मिशन में पर्यावास संरक्षण और पुनर्स्थापन, वैज्ञानिक अनुसंधान और दीर्घकालिक निगरानी, मजबूत संरक्षण उपाय, भू-दृश्य संपर्क, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण, सामुदायिक भागीदारी और जन जागरूकता शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2294217®=48&lang=1