प्रश्न – 4 जनवरी, 2026 को संपन्न अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20, 2025-26 के बारे में निम्न में से कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 2 दिसंबर, 2025 – 4 जनवरी, 2026 के मध्य अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20 (International League T20), 2025-26 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।
(b) फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने एमआई एमिरेट्स को 46 रनों से पराजित कर खिताब जीत लिया।
(c) इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (397) डेजर्ट वाइपर्स के सैम कुरेन ने बनाए।
(d) अबू धाबी नाइट राइडर्स के अजय कुमार ने सर्वाधिक विकेट (19 विकेट) हासिल किए।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 दिसंबर, 2025 – 4 जनवरी, 2026 के मध्य अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20 (International League T20), 2025-26 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।
- प्रायोजन कारणों से इसे डीपी वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20, 2025-26 के नाम से भी जाना जाता है।
- यह अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20 का चौथा संस्करण था।
- यह संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एक पेशेवर टी – 20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया जाता है।
- चौथे संस्करण में 6 टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने एमआई एमिरेट्स को 46 रनों से पराजित कर खिताब जीत लिया।
- डेजर्ट वाइपर्स ने पहली बार खिताब जीता है।
- फाइनल मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के सैम कुरेन (नाबाद 74 रन) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
- डेजर्ट वाइपर्स के सैम कुरेन प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुने गए हैं।
- डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान सैम कुरेन थे।
- इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (397) डेजर्ट वाइपर्स के सैम कुरेन ने बनाए।
- टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट(18 – 18 ) दुबई कैपिटल्स के वकार सलामखिल और अबू धाबी नाइट राइडर्स के अजय कुमार ने लिए।
- व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर (नाबाद 120 रन) डेजर्ट वाइपर्स के एंड्रीस गूस ने बनाया
- गल्फ जायंट्स के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के (20 छक्के) लगाए।
० डीपी वर्ल्ड अंतरराष्ट्रीय लीग टी – 20 सीजन 4 के बेल्ट विजेता – - रेड बेल्ट (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – सैम कुरेन, डेजर्ट वाइपर्स
- ग्रीन बेल्ट (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) – सैम कुरेन, डेजर्ट वाइपर्स
- व्हाइट बेल्ट (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज) – वकार सलामखिल, दुबई कैपिटल्स
- ब्लू बेल्ट (यूएई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – मुहम्मद वसीम, एमआई एमिरेट्स
- डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के विजेताओं को 15,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espncricinfo.com/series/international-league-t20-2025-26-1501317
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/10884/international-league-t20-2025-26/matches
