अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

प्रश्न – ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 अगस्त
(b) 13 अगस्त
(c) 10 अगस्त
(d) 8 अगस्त
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अगस्त, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ (International Youth Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme) – “Local Youth Actions for the SDGs and Beyond.”
  • उद्देश्य-गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘12 अगस्त’ को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।
  • इस दिवस का वैश्विक आयोजन नैरोबी, केन्या में यूएन-हैबिटेट के सहयोग से किया किया
  • क्या आप जानते हैं?
  • हमारे ग्रह पर आधे लोग 30वर्ष या उससे कम आयु के हैं, और वर्ष 2030के अंत तक यह संख्या 57% तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • सर्वेक्षण से पता चलता है कि 67% लोग बेहतर भविष्य में विश्वास करते हैं, और 15 से 17 वर्ष के बच्चे इस बारे में सबसे अधिक आशावादी हैं।
  • वर्ष 2050तक, आज 25 वर्ष से कम आयु के लोग, मुख्य आयु वर्ग के कार्यबल का 90% से अधिक हिस्सा होंगे।
  • युवा श्रम शक्ति का 13% बेरोज़गार है।
  • वर्ष 2023 का यह आंकड़ा 15 वर्षों में सबसे कम दर दर्शाता है।
  • 10-19 वर्ष की आयु के बच्चों में, 7 में से 1 मानसिक विकार का अनुभव करता है।
  • निम्न और मध्यम आय वाले देशों में लगभग 10 में से 6 दस वर्षीय बच्चे एक साधारण पैराग्राफ को पढ़ और समझ नहीं सकते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thecommonwealth.org/IYD2025

https://indianexpress.com/article/when-is/international-youth-day-2025-date-theme-history-significance-and-all-you-need-to-know-10183760

https://sdg.iisd.org/events/international-youth-day-2025