प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 16 दिसंबर (b) 18 दिसंबर
(c) 20 दिसंबर (d) 12 दिसंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 दिसंबर‚ 2024 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ (International Migrants Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय (Theme)- Honouring the Contributions of Migrants and Respecting Their Rights
- उद्देश्य – दुनिया भर के लाखों प्रवासियों के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालना
- 18 दिसंबर‚ 1990 को ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और उनके परिवार के सदस्यों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय अभिसमय अपनाया था।
- 4 दिसंबर‚ 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 281 मिलियन लोग, जो वैश्विक जनसंख्या का 3.6% है, अंतरराष्ट्रीय प्रवासी हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://sdg.iisd.org/events/international-migrants-day-2024/
