प्रश्न – 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (IESO), 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1 इसका आयोजन 20 – 27 अगस्त, 2026 के मध्य ट्यूरिन, इटली में किया गया।
2 इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान शिक्षा संगठन (IGEO) के तत्वावधान में हुआ।
3 भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीते।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d)इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 से 27 अगस्त, 2026 के मध्य 19वां अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (International Earth Science Olympiad–IESO). 2026 ट्यूरिन, इटली में आयोजित किया गया।
- यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान शिक्षा संगठन (IGEO) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें 39 देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
- भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीते।
- पदक लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा, अंतरराष्ट्रीय टीम फील्ड इन्वेस्टिगेशन (ITFI) और अर्थ सिस्टम प्रोजेक्ट (ESP) श्रेणियों में प्राप्त हुए।
० भारतीय पदक विजेता –
- सौमिक मंडल, डीएवी मॉडल स्कूल, दुर्गापुर—2 स्वर्ण और 1 रजत; समग्र वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान।
- एरन मैती, डीएवी मॉडल स्कूल, आईआईटी खड़गपुर—1 स्वर्ण और 1 कांस्य।
- रिद्धि रंजन, ज्ञानस्थली इंटरनेशनल स्कूल, पटना—1 स्वर्ण और 1 रजत।
- मोहम्मद एहतेशाम रिजवी, जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहार—1 रजत और 1 कांस्य।
० चयन एवं प्रशिक्षण –
- जियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय चयन परीक्षा में लगभग 17,800 विद्यार्थियों ने 500 केंद्रों पर भाग लिया।
- शीर्ष 25 विद्यार्थियों के लिए जून 2026 में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
- इस प्रशिक्षण के बाद चार विद्यार्थियों का भारतीय टीम के लिए चयन हुआ।
- 4 सितंबर, 2026 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित पृथ्वी भवन में भारतीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2306737&lang=2®=48