अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का 69वां महाधिवेशन-2025

प्रश्न – 15-19 सितंबर,2025 को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का 69वाँ महाधिवेशन-2025 कहां आयोजित किया जा रहा है ?
(a) नई दिल्ली (b) विएना
(c) बर्न (d) पेरिस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15-19 सितंबर,2025 को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का 69वां महाधिवेशन-2025 विएना ,ऑस्ट्रिया में आयोजित किया जा रहा है
  • यह कार्यक्रम परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग तथा वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता पर केंद्रित है।
  • आईएईए के सदस्य देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 2,500 से अधिक प्रतिभागी इस बैठक में भाग ले रहे हैं
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी(IAEA) के बारे में –
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और परमाणु हथियारों सहित किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए इसके उपयोग को रोकने का प्रयास करता है।
  • इसकी स्थापना 1957 में हुई थी
  • वर्तमान में इसके महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रॉसी हैं।
  • मुख्यालय: विएना, ऑस्ट्रिया में अवस्थित है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.un.org/en/story/2025/09/1165847