अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक-2026

प्रश्न – जनवरी, 2026 में अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) दुबई (b) अबू धाबी
(c) बंगलुरु (d) नई दिल्ली
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी, 2026 में अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी-इरेना की 16वीं बैठक-2026 अबू धाबी में आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन में विश्वभर के डेढ़ हजार से अधिक मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी और हितधारक शामिल हुए।
  • यह बैठक वैश्विक ऊर्जा नीति में अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
  • इस दौरान, सदस्यों ने एजेंसी के वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम तथा बजट को अपनाया।
  • एजेंसी में अब 171 सदस्य हैं, जिन्‍होंने इसकी मध्यम अवधि की रणनीति के प्रति समर्थन व्‍यक्‍त किया।
  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया
  • इस अवसर पर उन्होंने कृषि तथा खाद्य प्रणालियों में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने में भारत के प्रयासों का उल्‍लेख किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.irena.org/Events/2026/Jan/Sixteenth-Session-of-the-IRENA-Assembly

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%87%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-16%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A4%95-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A5%88%E0%A4%B6%E0%A5%8D