प्रश्न – प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 16 अक्टूबर (b) 8 अक्टूबर
(c) 20 अक्टूबर (d) 25 अक्टूबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अक्टूबर,2025 को अंतर्राष्ट्रीय डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस मनाया गया
- उद्देश्य—डिस्लेक्सिया की समय पर पहचान, सहायक व्यवस्थाएँ और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना
- उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष अक्टूबर माह को डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है
- वैश्विक अनुमानों के अनुसार, डिस्लेक्सिया दुनिया भर में हर पाँच में से एक व्यक्ति को प्रभावित करता है।
- यूडीआईएसई+ 2024-25 के अनुसार , स्कूलों में नामांकित सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) में से लगभग 12.15% में विशिष्ट अधिगम अक्षमताएँ (एसएलडी) पाई गई हैं, जिनमें डिस्लेक्सिया से ग्रस्त बच्चे भी शामिल हो सकते हैं।
- साथ ही, कई नागरिक समाज संगठनों ने अपने सर्वेक्षणों से अनुमान लगाया है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की वास्तविक संख्या संभवतः कहीं अधिक है।
- डिस्लेक्सिया क्या है?
- यह एक सामान्य शिक्षण विकार है, जों सीखने की अक्षमता है।
- यह मस्तिष्क के लिखित भाषा को समझने और प्रकट करने में बाधा उत्पन्न करती है।
- इससे पीड़ित लोगों को पढ़ने और संबंधित कौशल प्रकट करने में परेशानी होती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.awarenessdays.com/awareness-days-calendar/world-dyslexia-awareness-day