प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 मई
(b) 22 मई
(c) 18 मई
(d) 15 मई
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 22 मई‚ 2022 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ (Internationa Day of Biological Diversity) मनाया गया।
- मुख्य विषय-‘Building a Shared future for all life’
- उद्देश्य-जैव-विविधता के संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर‚ 2000 में प्रतिवर्ष 22 मई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की।
- जैव-विविधता क्या है?
- यह पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता और परिवर्तनशीलता को मापता है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अनुसार जैव-विविधता विशिष्ट तथा अनुवंशिक‚ प्रजाति तथा पारिस्थितिकी तंत्र के विविधता का स्तर मापता है।
- जैव-विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1985 में डब्ल्यू.जी. रोजेन ने किया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…