अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 20 जुलाई
(b) 15 जुलाई
(c) 16 जुलाई
(d) 18 जुलाई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जुलाई,2025 को ‘अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस’ (International Moon Day) मनाया गया
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस अपोलो 11 चंद्र मिशन के तहत चंद्रमा पर मानव के पहली बार उतरने की वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • 20 जुलाई, 1969 को ही नील आर्मस्ट्रांग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने पहले मनुष्य के रूप में चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था।
  • अपोलो 11 को नासा द्वारा 16 जुलाई, 1969 को केप केनेडी (यू.एस.ए.) से प्रक्षेपित किया गया था
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 9 दिसम्बर, 2021 को इस दिवस को प्रतिवर्ष 20 जुलाई को मनाए जाने की घोषणा की गई, जो बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर समिति की सिफारिश पर आधारित थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/moon-day

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/what-is-moon-day/article69833863.ece https://www.nasa.gov/mission/apollo-11/