अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 10 अक्टूबर (b) 15 अक्टूबर
(c) 12 अक्टूबर (d) 8 अक्टूबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अक्टूबर, 2025 को विश्व भर में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Women) मनाया गया है।
  • वर्ष 2025में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-“The Rise of Rural Women: Building Resilient Futures with Beijing+30”
  • उद्देश्य-कृषि विकास‚ ग्रामीण विकास‚ खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना।
  • गरीबी‚ भूख और कुपोषण को खत्म करने तथा लैगिंक समानता प्राप्त करने की दृष्टि से महिलाओं का सशक्त बनना अत्यधिक आवश्यक है।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसंबर‚ 2007 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।
  • क्या आप जानते हैं?-
  • वैश्विक स्तर पर, कृषि श्रम शक्ति (2023) में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 40% है, जो अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में 50% से भी ज़्यादा है।
  • ग्रामीण महिलाओं की भूमि अधिकारों और ऋण से लेकर शिक्षा और तकनीक तक, कई संसाधनों तक पहुँच कम है। हालाँकि कृषि कार्यबल में हर दस में से लगभग चार महिलाएँ हैं, फिर भी उनके पास कृषि भूमि का केवल लगभग 15 प्रतिशत ही स्वामित्व है।
  • यदि महिलाओं को भी पुरुषों के समान उत्पादक संसाधनों तक पहुँच प्राप्त होती, तो कृषि उपज 20-30 प्रतिशत तक बढ़ सकती थी, जिससे 10 से 15 करोड़ अतिरिक्त लोगों का पेट भर सकता था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://gender.cgiar.org/events/international-day-rural-women-2025