प्रश्न – 4 अप्रैल, 2026 को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ‘क्वाड्रुपल एम्प्यूटी’ तीरंदाज कौन बनीं?
(a) शीतल देवी (b) दीपिका कुमारी
(c) पायल नाग (d) अंकिता भकत
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अप्रैल, 2026 को भारतीय तीरंदाज पायल नाग ने बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।
- इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाली पहली ‘क्वाड्रुपल एम्प्यूटी’ (चारों अंगों से अक्षम) तीरंदाज बन गईं हैं।
- उन्होंने भारतीय तीरंदाज शीतल देवी को 139-136 के अंतिम स्कोर से हराकर अपने सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में स्वर्ण पदक जीता।
- पायल नाग ने जयपुर में आयोजित 2025 पैरा आर्चरी नेशनल में स्वर्ण पदक जीता।
- नई दिल्ली में आयोजित 2025 खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भी भाग लिया था, जहां वह शीतल से हार गईं और रजत पदक जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
