प्रश्न – 23 जुलाई, 2026 को भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड किस देश के खिलाफ बनाया?
(a) नेपाल
(b) पाकिस्तान
(c) जिम्बाब्वे
(d) अमेरिका
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2026 को भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने 15 वर्ष और 118 दिन की उम्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- यह उपलब्धि उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले टी-20 मैच में हासिल की।
- उन्होंने पहले टी-20 मैच में 19 गेंदों पर कुल 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
- वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
- मल्ला ने 8 फरवरी, 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अर्धशतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी।
- वैभव से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे।
- नवंबर, 1989 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में जब तेंदुलकर ने 59 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 16 साल और 213 दिन थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/youngest-player-t20i-fifty-half-century-list-record
https://www.icc-cricket.com/news/sooryavanshi-scripts-history-in-first-t20i-against-zimbabwe?utm