स्लिनेक्स (SLINEX)

SLINEX

प्रश्न-स्लिनेक्स क्या है?
(a) कृषि मंत्रालय द्वारा विकसित एक सहायता पोर्टल।
(b) भ्रष्टाचार को रोकने हेतु एक सरकारी एजेंसी।
(c) भारत-श्रीलंका के मध्य संयुक्त नौसैन्य अभ्यास।
(d) सरकारी अनाज बिक्री केंद्र।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2015 को भारत-श्रीलंका के मध्य चौथे संयुक्त नौसैन्य अभ्यास (स्लिनेक्स) का शुभारंभ त्रिकोमली में हुआ।
  • 27 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2015 तक होने वाले इस अभ्यास में भारत की ओर से कोरा, कृपाण, तथा सावित्री जहाज भाग लेंगे वहीं दूसरी ओर समुद्र, तथा सागर समूरा जहाज श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इस छह दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य व्यापक समुद्री बातचीत द्वारा दोनों देशों के मध्य संबंधों को मजबूत करना है।
  • भारत तथा श्रीलंका के मध्य इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स’ की शुरूआत वर्ष 2005 में की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiannavy.nic.in/press-release/exercise-slinex-15-navy-ships-enter-trincomalee
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=129986
http://pib.nic.in/NEWSITE/hindirelease.aspx?relid=41597
http://www.defence.lk/new.asp?fname=Sri_Lanka_Navy_and_the_Indian_Navy_Joint_Naval_Exercise_20151027_03