सिनेमाघरों पर लागू प्रतिबंध हटाने की घोषणा

Saudi Arabia movie theater ban lifted after 35 years

प्रश्न-हाल ही में किस देश द्वारा सिनेमाघरों पर लागू प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की गई?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) कतर
(c) सऊदी अरब
(d) मिस्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 दिसंबर, 2017 को सऊदी अरब की सरकार द्वारा सिनेमाघरों पर लागू प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की गई।
  • इस देश में 35 वर्ष बाद सिनेमाघर आम लोगों के लिए खुलेंगे।
  • सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्री के अनुसार अगले 90 दिनों में थियेटरों को फिल्म चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे।
  • सिनेमा घरों को फिल्म प्रदर्शन में शरिया कानूनों और देश के नैतिक मूल्यों के खंडन का ध्यान रखना होगा।
  • ज्ञातव्य है कि विजन-2030 के तहत अगले दशक में सऊदी अरब को विश्व के समक्ष उदारवादी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने लाने हेतु सऊदी सरकार द्वारा कुछ अहम कदम उठाए जा रहे हैं।
  • इसी कड़ी में महिलाओं को पहली बार वाहन चलाने का अधिकार प्रदान किया गया और इसी उदारवादी नीति के तहत सिनेमा प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की गई है।

संबंधित लिंक
https://www.theguardian.com/world/2017/dec/11/saudi-arabia-to-lift-35-year-ban-on-cinemas
http://money.cnn.com/2017/12/11/media/saudi-cinemas/index.html