समुद्र पर निर्मित विश्व का सबसे लंबा पुल

The World's Longest Sea Bridge Opens in China

प्रश्न-हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने समुद्र पर निर्मित विश्व के सबसे लंबे पुल का शुभांरभ किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)  इस पुल की लंबाई 34 मील (54.78 किमी.) है।
(b) यह पुल हांगकांग, मकाऊ और चीनी शहर झुहाई को जोड़ता है।
(c)  इस पुल की निर्माण लागत राशि लगभग 120 बिलियन डॉलर है।
(d) पुल का लगभग 30 किमी. हिस्सा अमूर नदी के मुहाने पर निर्मित है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 23 अक्टूबर, 2018 को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने समुद्र पर निर्मित विश्व के सबसे लंबे पुल का शुभारंभ किया।
  • इस पुल की लंबाई 34 मील (54.78 किमी.) है।
  • यह पुल हांगकांग, मकाऊ और चीनी शहर झुहाई को जोड़ता है।




  • इस पुल के निर्माण हेतु हांगकांग ने 15.3 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।
  • इस पुल की निर्माण लागत राशि लगभग 120 बिलियन डॉलर है।
  • पुल का लगभग 30 किमी. हिस्सा पर्ल नदी के मुहाने पर निर्मित किया गया है।




  • पानी के नीचे 6.7 किमी. लंबी सुरंग भी निर्मित की गई है।
  • इस पुल के बनने से हांगकांग, मकाऊ और चीन के मुख्य भूभाग के मध्य आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://www.archdaily.com/904728/the-worlds-longest-sea-bridge-opens-in-china
https://www.theguardian.com/world/2018/oct/22/longest-sea-bridge-to-open-china-hong-kong-zhuhai-macau-permit
https://indianexpress.com/article/world/world-longest-sea-bridge-55-km-china-macau-zhuhai-hong-kong-5120134/