सक्षम-2018

Saksham-2018

प्रश्न-सक्षम-2018 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) सक्षम-2018 का आयोजन विद्युत मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
(2) इसका उद्देश्य विद्युत संरक्षण को बढ़ावा देना है।
उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही है?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 जनवरी, 2018 को सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव)-2018 का सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ।
  • ‘सक्षम’ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) की प्रमुख वार्षिक गतिविधि है।
  • इसमें राज्य सरकारों जैसे अन्य हितधारकों के साथ तेल एवं गैस संबंधी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सक्रिय सहयोग करते हैं।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य तेल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • इसके तहत जनाधारित गतिविधियों के जरिए ईंधन संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और बेहतर स्वास्थ्य तथा बेहतर पर्यावरण के निर्माण के लिए जनता को पेट्रोलियम उत्पादों के कारगर इस्तेमाल के प्रति जागरूक बनाया जाता है।
  • इस वर्ष महीने भर लंबे सक्षम-2018 के दौरान ईंधन संरक्षण के संबंध में विभिन्न संवाद मूलक कार्यक्रमों और गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
  • इसके अलावा, पीसीआरए ने 21 जनवरी को देश भर में ‘साइकिल दिवस’ के रूप में मनाने की योजना बनाई है।
  • ईंधन संरक्षण, जाम की स्थिति में कमी लाकर वाहनों से उत्सर्जित होने वाले धुएं में कमी लाने और यातायात प्रवाह में सुधार लाने की संदेश देने के लिए इंदौर, भुवनेश्वर, मुंबई, आदि में ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175569
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175655
http://www.pcra.org/pages/display/219-saksham-2018