संयुक्त सैन्य अभ्यास अल-नागाह-2019

Indo-Oman joint military exercise

प्रश्न-12-25 मार्च, 2019 के मध्य किन देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल-नागाह’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं मलेशिया
(b) भारत एवं ओमान
(c) भारत एवं मंगोलिया
(d) भारत एवं थाईलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12-25 मार्च, 2019 के मध्य भारत एवं ओमान के बीच द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास अल-नागाह का तीसरा संस्करण जबल रेजिमेंट, निजवा, ओमान में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं, अर्द्धशहरी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आंतकवाद विरोधी कार्यवाहियों में पारस्परिकता को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ युद्ध कौशलों हथियारों के संचालन और गोलाबारी में विशेषज्ञता और अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगी।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व गढ़वाल राइफल रेजिमेंट की दसवीं बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
  • जबकि ओमान की सेना का नेतृत्व रॉयल आर्मी ऑफ ओमान की जबल रेजीमेंट द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच वर्ष 2015 से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंध को बढ़ावा देना तथा कौशल और अनुभवों के आदान-प्रदान के दौरान परस्पर कार्यक्षमता को बढ़ाना है।
  • इससे पूर्व यह अभ्यास वर्ष 2017 में भारत के हिमाचल प्रदेश में बकलोह स्थित धौलाधर रेंज में आयोजित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1567471

http://idrw.org/indo-oman-joint-military-exercise-commences-wednesday/

https://www.businesstoday.in/pti-feed/indo-oman-joint-military-exercise-commences-wednesday/story/327436.html