शिकागो मैराथन, 2019

chicago marathon 2019
प्रश्न-13 अक्टूबर, 2019 को संपन्न शिकागो मैराथन, 2019 में किस धाविका ने महिला वर्ग का खिताब जीतकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(a) ब्रिगिड कोसगेई
(b) ग्लेडिस चेरोनो
(c) गेलेटे बुरका
(d) अबाबेल येशानेह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13 अक्टूबर, 2019 शिकागो मैराथन, 2019 (आधिकारिक नाम-बैंक ऑफ अमेरिका शिकागो मैराथन, 2019) शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • इस मैराथन के इलीट पुरुष वर्ग में केन्या के धावक लारेंस चेरोनो ने यह मैराथन 2 घंटा, 5 मिनट और 45 सेकंड में पूरी कर जीता।
  • इथियोपिया के डेजेने डेबेला (2 घंटा, 5 मिनट, 46 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग में केन्या की ब्रिगिड कोसगेई ने यह मैराथन 2 घंटा, 14 मिनट और 4 सेकंड में पूरी कर जीत लिया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड पाउला रैडक्लिफ के नाम था जिन्होंने वर्ष 2003 में आयोजित लंदन मैराथन में 2 घंटे 15 मिनट, 25 सेकंड में यह मैराथन जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
  • शिकागो मैराथन के महिला वर्ग में इथियोपिया की धाविका अबाबेल येशानेह (2 घंटा, 20 मिनट, 51 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहीं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://results.chicagomarathon.com/2019/?lang=EN_CAP&pid=start

https://guinnessworldrecords.com/news/2019/10/brigid-kosgei-sets-new-record-for-womens-fastest-marathon-595061/

https://en.wikipedia.org/wiki/2019_Chicago_Marathon